फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

हाईवे कांड: शातिर अहेरिया बबलू जमानत पर था बाहर, अब हुआ एनकाउंटर में ढेर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
हाईवे कांड: शातिर अहेरिया बबलू जमानत पर था बाहर, अब हुआ एनकाउंटर में ढेर
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट करीब चार वर्ष पूर्व कार सवार मां-बेटी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले के एक आरोपी बबलू को बृहस्पतिवार देर रात एसटीएफ और अलीगढ़ पुलिस ने ढेर कर दिया। आरोपी का एक साथी पूर्व में ही जिला कारागार बुलंदशहर में बीमारी के चलते दम तोड़ चुका है। जबकि, अन्य आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे हैं।

गौरतलब है कि 29 जुलाई 2016 की देर रात गाजियाबाद निवासी एक परिवार कार में सवार होकर शाहजहांपुर अपने गांव जा रहा था। जहां उनके परिवार में हुई एक अरिष्टी में उन्हें शामिल होना था। लेकिन, देहात कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर बदमाशों ने उनकी कार को रोका और खेत में ले गए। जहां आरोपियों ने मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अन्य परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद आरोपी लूटपाट कर फरार हो गए थे। मामले में छीछालेदर होने पर शासन ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने शुरूआत में पुलिस द्वारा पकड़े गए तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट नहीं दाखिल की थी। जिसकी वजह से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। जबकि, सलीम बावरिया, बबलू व शाहजेब के खिलाफ सीबीआई ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। सलीम की गत दिसंबर माह में बीमारी के चलते मौत हो गई, जबकि बबलू व अन्य जमानत पर बाहर थे। बबलू पर कई मामले दर्ज थे। बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में उसके ढेर होने के बाद सीबीआई ने अलीगढ़ पुलिस से बातचीत भी की थी। वहीं, उसके बैग से पुलिस को हाईवे कांड की एक फाइल भी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह इस केस के संबंध में बुलंदशहर आता जाता रहता था।
विज्ञापन

बबलू ककोड़ और नगर कोतवाली क्षेत्र में कई लूट की घटना में वांछित चल रहा था। जिस कारण उस पर पांच हजार रुपये का इनाम भी पूर्व में घोषित किया गया था।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed