फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आय बढ़ाने के लिए जनपद में औषधीय खेती की होगी पहल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आय बढ़ाने के लिए जनपद में औषधीय खेती की होगी पहल
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों की आय बढ़ाने के लिए जनपद में औषधीय खेती की पहल होगी। किसानों को विभागीय अफसर औषधीय खेती करने के लिए जागरूक करेंगे। जिला उद्यान विभाग की ओर से जुलाई में इस तरह की खेती करवाई जाएगी।

केंद्र व प्रदेश सरकार औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। इस खेती को करने के लिए किसान को अनुदान भी दिया जाता है। जनपद की बात करें तो प्रत्येक वर्ष यहां पर करीब 400 से 500 हेक्टेयर भूमि में औषधीय खेती की जाती है। ऐसी फसलों को लेकर जनपद के किसान ज्यादा जागरूक भी नहीं हैं। जबकि औषधीय खेती करने पर अधिक मुनाफा भी होता है। इसके चलते जिला उद्यान विभाग ने जनपद के किसानों को औषधीय खेती करवाने के लिए जागरूक करने का निर्णय लिया है। साथ ही किसानाें को ऐसी फसलों को उगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनपद के किसानों को औषधीय खेती करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यह कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू करने के साथ विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जुलाई माह में औषधीय खेती की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed