फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

आंधी व बारिश के कहर से 126 मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आंधी व बारिश के कहर से 126 मकान क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर/औरंगाबाद/खानपुर। चक्रवाती तूफान के कहर से औरंगाबाद और खानपुर क्षेत्र के सूरजपुर टीकरी, प्रेमपुर और खिदरपुर गांव में 126 मकानों को नुकसान पहुंचा है। जिसमें 121 मकानों में आंशिक नुकसान हुआ है, जबकि पांच मकान जमींदोज हो गए हैं। प्रशासनिक टीम ने नुकसान का आकलन करने के बाद डीएम को यह रिपोर्ट दी है। इसके अलाव चक्रवात से प्रभावित गांवों में राहत कार्य जारी है।
शुक्रवार को सूरजपुर टीकरी, प्रेमपुर और खिदरपुर गांवों में चक्रवाती हवाओं ने जमकर कहर बरपाया था। इससे बड़ी संख्या में ग्रामीणों, किसानों और पावर कारपोरेशन को नुकसान हुआ था। क्षति का आंकलन करने के लिये एसडीएम स्याना के निर्देश पर स्याना तहसील की एक टीम ने आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। एसडीएम स्याना सुभाष सिंह ने बताया कि सूरजपुर टीकरी में 77, प्रेमपुर में 10 और गांव खिदरपुर में 39 मकान कच्चे और पक्के क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिसमें 121 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि पांच मकान जमींदोज हो गए। इन सभी पीड़ितों को प्रदेश सरकार की तरफ से गिरी अनुदान के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जायेगी। जिसके लिये रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। फिलहाल अभी नष्ट फसलों का आकलन नहीं हो पाया है। पीड़ितों से बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। स्याना विधायक देवेन्द्र सिंह लोधी ने भी आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रविन्द्र कुमार, जिलाधिकारी - सूरजपुर टीकरी में काफी नुकसान हुआ है। क्षति का मुआयना किया जा रहा है। घरेलू सामान को पंचायत घर में रखवाने के निर्देश दिये गये हैं। बेघर हुए लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के आदेश दिये गये हैं। जल्द ही सरकार से पीड़ितों को मुआवजा दिलाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed