फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

किसान लगाएंगे बाग तो सरकार देगी तीन हजार रुपये प्रति माह

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
किसान लगाएंगे बाग तो सरकार देगी तीन हजार रुपये प्रति माह
विज्ञापन

बुलंदशहर। किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। यदि वह बाग लगाना चाहते हैं तो सरकार तीन हजार रुपये प्रति माह देगी। यह राशि लगातार तीन साल तक मिलेगी। बाग नमामि गंगे योजना के तहत गंगा किनारे वाली भूमि में लगेंगे।
शासन ने गंगा किनारे बसे गांवों को नमामि गंगे योजना में पहले से ही शामिल किया हुआ है। अब आदेश जारी किया है कि इन गांवों में योजना के तहत बाग लगाए जाएंगे। यह बाग आम, अमरूद, बेर, नीबू आदि फलाें के किसान अपनी स्वैच्छा से लगा सकेंगे। इसकी जिम्मेदारी उद्यान विभाग को सौंपी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जो भी किसान इस योजना के तहत बाग लगाएगा। उसे सरकार की ओर से लगातार तीन साल तक प्रति किसान तीन हजार रुपये देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत गंगा किनारे वाले गांवों से कोई भी इच्छुक किसान बाग लगा सकता है। इसके लिए किसान को विभाग से संपर्क करना होगा। किसान से आवेदन प्राप्त होने पर उसके खेत में बाग लगाने के लिए आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अफसरों ने किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस योजना के तहत बाग लगने के बाद जनपद में बाग का रकबा बढ़कर 14500 हेक्टेयर हो जाएगा। जबकि अभी तक जनपद में बाग का रकबा 14000 हेक्टेयर है।
विज्ञापन

डॉ. धीरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, बुलंदशहर - गंगा किनारे वाले गांवों का कोई भी किसान इस योजना से बाग लगवा सकता है। इसके लिए किसान को विभाग से संपर्क कर आवेदन करना होगा। आवेदन प्राप्त होने पर किसान को बाग लगाने के लिए चयनित कर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed