फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटी करेंगी कोरोना के प्रति जागरूक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटी करेंगी कोरोना के प्रति जागरूक
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना को लेकर शासन ने आदेश जारी कर गांव में लोगों को बीमारी के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत गांव में स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटी लोगों को जागरूक करेगी। इस कार्य में ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भी अहम भूमिका रहेगी।
देश के साथ विदेशों में भी कोरोना वायरस ने दहशत फैला रखी है। प्रदेश के भी जनपदाें में कोरोना वायरस के लक्षणों से पीड़ितों की लगातार रिपोर्ट आ रही है। जनपद की बात करें तो यहां पर अब तक 12 लोगों में लक्षणों की आशंका जताई गई थी। गनीमत यह रही कि इनकी जांच करवाने पर रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके चलते अभी तक जनपद में कोई भी मामला कोरोना का सामने नहीं आया है। इसे प्रदेश की सरकार ने गंभीरता से लिया है। साथ ही जिला प्रशासन को आदेश जारी किया है कि इस वायरस से गांव के लोगों को जागरूक करवाया जाए। आदेश मिलने पर डीएम ने डीपीआरओ को आदेश दिया कि गांव में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य को सफल बनाने के लिए तैनात किए गए स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटी के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना से जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश डीपीआरओ ने भी सभी ग्राम पंचायतों और ग्राम सचिवों के अलावा स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटियाें के सदस्यों को जारी कर दिया है। आदेश यह भी है कि ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के साथ स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटी के सदस्य गांव में बैठक और रैली आदि के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना के लक्षण आदि से भी अवगत करवाएं, ताकि इस भयंकर बीमारी से बचा जा सके।
विज्ञापन

नन्दलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी, बुलंदशहर - शासन के आदेश पर डीएम ने गांव में कोरोना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इस कार्य में गांवों में पहले से तैनात स्वच्छता ग्राही और निगरानी कमेटी के सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की अहम भूमिका रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed