{"_id":"5e6bca4d8ebc3ea4c12794d3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd19594789","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस के चलते कंपनी ने दिए 72 घंटे में सऊदी अरब वापस लौटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस के चलते कंपनी ने दिए 72 घंटे में सऊदी अरब वापस लौटने के निर्देश
विज्ञापन

बुलंदशहर। चीन के बाद अन्य देशों में जानलेवा कोरोना वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे फैलने लगा है। केंद्र सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रूज के प्रवेश पर जहां रोक लगा दी गई है। वहीं, दो माह अवकाश पर आए नगर निवासी युवक को सऊदी अरब स्थित कंपनी से 72 घंटे में वापस लौटने का निर्देश मिला है। कंपनी के निर्देश से कर्मचारी के परिवार में मायूसी है।
नगर के अवर जंदियान निवासी आसिफ सऊदी में कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्य करता है। वह एक सप्ताह पूर्व सऊदी से दो माह के लिए घर आया था। आसिफ ने बताया कि छुट्टी पर परिजनों संग समय बिताने के लिए तैयारी कर रहा था। रिश्तेदारी में भी घूमने के लिए जाना था, साथ ही अन्य योजनाएं भी बनाई थी। शुक्रवार सुबह कंपनी से 72 घंटे में वापस लौटने के निर्देश ने सभी तैयारियों पर पानी फेर दिया है। इससे परिवार में भी निराशा छाई गई है। आसिफ के परिजनों ने बताया कि आसिफ सऊदी के अल दम्माम में 12 वर्ष पूर्व नौकरी करने के लिए गया था। जहां वह एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से जुड़ा हुआ है। आसिफ के सऊदी जाने से पूर्व मिलने वालों का आना-जाना शुरू हो गया है। जल्द ही आसिफ सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएगा। परिजनों के अनुसार आसिफ प्रतिवर्ष या दो वर्ष में एक बार दो माह के लिए आता है।