फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अलीम प्रकरण : नौकर और गनर की तलाश में जुटी टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अलीम प्रकरण : नौकर और गनर की तलाश में जुटी टीम
विज्ञापन

बुलंदशहर। पूर्व विधायक हाजी अलीम की हत्या का सीबीसीआईडी खुलासा कर चुकी है। मृतक के पुत्र अनस को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस गनर शारिब, नौकर साजिद की तलाश में जुट गई है। सूत्रों की मानें तो टीम की जांच में दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिनका खुलासा जल्द हो सकता है।

सदर सीट से दो बार विधायक रह चुके हाजी अलीम की मौत की जांच हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीसीआईडी मेरठ ने शुरू की थी। एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बेटे अनस को गिरफ्तार करके हत्याकांड का राजफाश भी कर दिया। जल्द ही एजेंसी नौकर साजिद का भी वारंट बनाकर जेल में दाखिल करने वाली है। क्योंकि, नौकर साजिद काफी समय से पिस्टल रखने के आरोप में जेल में बंद है। सूत्रों का कहना है कि हाजी अलीम की हत्या करने व कराने में अभी दो नाम और सामने आ रहे है। इन नामों को लेकर कई पहलुओं पर जांच हो रही है। सीबीसीआइडी को हाजी अलीम के गनर रहे सिपाही शारिब की तलाश है। शारिब मूल रूप से मुजफ्फरनगर के मीरापुर का रहने वाला है। जिस समय हाजी अलीम की मौत हुई। उससे पहले से ही यह सिपाही निलंबित चल रहा है। निलंबित होने के बाद भी सिपाही हाजी अलीम के घर पर रहता था। उसने कभी बहाल होने के लिए भी प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed