{"_id":"5e6bcbbe8ebc3ea4e0294d94","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1958858200","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक परीक्षा स्थगित, अब 23 अप्रैल से होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक परीक्षा स्थगित, अब 23 अप्रैल से होगी परीक्षा
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर कोरोना वायरस के कारण 22 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश हो गए हैं। ऐसे में परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा स्थगित हो गई है। अब यह परीक्षाएं 23 अप्रैल से शुरू होंगी।
शासन और बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से करवाने के आदेश जारी किए। इस पर बीएसए ने जनपद के 2399 परिषदीय स्कूलों में परीक्षा 18 से 23 मार्च तक करवाने की स्कीम जारी की। परीक्षा की लगभग सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा सामग्री और प्रश्नपत्र आदि भी स्कूलों में पहुंच गए हैं। अब शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों को कोरोना के चलते 22 मार्च तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश जारी होने पर अब परिषदीय स्कूलाें की वार्षिक परीक्षा स्थगित हो गई। बताया गया कि अब यह परीक्षा 23 मार्च से शुरू होगी और 28 मार्च तक जारी रहेगी। इसके बाद शिक्षक एक अप्रैल से पहले उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने के साथ परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।
अखंड प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर - शासन के आदेश पर कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च तक शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में अब वार्षिक परीक्षा स्थगित हो गई। अब यह परीक्षा 23 मार्च से शुरू करवाई जाएगी। -