फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

होली को लेकर रोडवेज अफसरों ने शुरू की तैयारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
होली को लेकर रोडवेज अफसरों ने शुरू की तैयारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। उप्र परिवहन निगम ने होली त्योहार पर यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। यात्रियों को गंतव्य तक छोड़ने और राहत देने के लिए पांच मार्च से रोडवेज बस अड्डे पर प्रत्येक 10 मिनट पर बस का संचालन किया जाएगा। वहीं, लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक एवं अन्य कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस बार होली का त्योहार नौ मार्च तथा रंग 10 मार्च को है। त्योहार से पूर्व घर जाने के लिए तीन दिन पूर्व दूर-दराज के यात्रियों की भीड़ उमड़ने लगेगी। जिसको लेकर उप्र परिवहन निगम ने अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। होली पर यात्री समय से घर पहुंच सके इसके लिए पांच मार्च से नगर के रोडवेज बस अड्डे से प्रत्येक 10 मिनट पर बस संचालन करने की अफसरों ने योजनाएं बनाई है। वहीं, चालक-परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगाने के साथ प्रोत्साहन राशि देने की भी योजना बनाई है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि यात्रियों को होली त्योहार पर घर जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही लगातार ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक के साथ डिपो के अन्य कर्मचारियों को अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बताया कि इस दौरान चालक-परिचालक एवं कर्मचारियों के अवकाश रद्द रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed