फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदश्हर - संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो युवतियां, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदश्हर - संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुईं दो युवतियां, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

बुलंदश्हर। नगर कोतवाली क्षेत्र में दो युवती बीते दिनों संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। मामले में पहले परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन, अब मामले में परिजनों ने दोनों अलग-अलग मामलों में अलग-अलग आरोपियों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल में जुट गई है। हालांकि, अभी तक न तो युवतियों को बरामद किया जा सका है और न ही आरोपियों को दबोचा जा सका है।
केस-1
नगर कोतवाली के टांडा क्षेत्र निवासी पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी नगर के ही एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। तीन फरवरी की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह अपने भाई के साथ कॉलेज गई थी। दिन में करीब 11.30 बजे जब पुत्र बाहर आया तो उसने देखा कि नगर निवासी दो युवक उसकी बहन को बहला-फुसलाकर बाइक पर जबरन बैठाकर ले जा रहे है। जब वादी के पुत्र ने शोर मचाया तो आरोपी उनकी पुत्री को लेकर भाग गया। नगर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक युवती की बरामदगी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

केस-2
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री नगर के ही एक कालेज में पढ़ती है। गत छह जनवरी को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका था। जिसके बाद पीड़ित पिता ने नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन, अब पीड़ित परिजनों को जानकारी हुई कि उनकी पुत्री को देवीपुरा निवासी युवक राकेश व दुष्यंत पुत्र बिजेंद्र और ओमप्रकाश बहला-फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गए हैं। तहरीर के आधार पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोनों युवतियों को बरामद कर आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। प्राथमिक दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed