{"_id":"5e31c9b58ebc3e4adf77c90b","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1931643102","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे 55 वर्षीय जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे 55 वर्षीय जितेंद्र
विज्ञापन
खिलाड़ी जितेंद्र कुमार पुरस्कार के साथ।
- फोटो : BULANDSHAHR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैराथन में दूसरे स्थान पर रहे 55 वर्षीय जितेंद्र
बुलंदशहर। नरसैना क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय जितेंद्र कुमार ने जिले का नाम रोशन किया हैं। गणतंत्र दिवस पर अहमदाबाद में आयोजित हुई 10 किमी मैराथन में जितेंद्र दूसरे स्थान पर रहा।
नरसैना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कला निवासी 55 वर्षीय जितेंद्र कुमार मैराथन धावक हैं और वह 50 से 60 आयु वर्ग में समय-समय पर प्रतिभाग करते रहते हैं। जितेंद्र कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में सूर्याम मैराथन का आयोजन हुआ। मैराथन का आयोजन सूर्यम ट्रस्ट एंड हैप्पीनेस मैराथन द्वारा किया गया। जो 21, 10 और पांच किमी तीन वर्गों में आयोजित हुई। जिसमें देशभर के करीब चार से पांच हजार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि 10 किमी मैराथन में 50 से 60 आयु वर्ग में प्रतिभाग करते हुए वह दूसरे स्थान पर रहे और आयोजक द्वारा चार हजार रुपये की धनराशि का बैंक ड्राफ्ट देकर सम्मानित किया गया। बताया कि इससे पहले दिल्ली में हाफ मैराथन, जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में एशिया मैराथन और गुड़गांव में ला मैराथन समेत एक दर्जन से अधिक मैराथन में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन कर चुके है।