फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जाम के झाम से हांफा शहर, ई-रिक्शा बन रहे समस्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
जाम के झाम से हांफा शहर, ई-रिक्शा बन रहे समस्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। शहर के मुख्य मार्ग और बाजार सुबह से ही जाम के झाम में उलझे रहते हैं। खासकर स्कूलों की छुट्टी के समय बसों, ई-रिक्शा आदि के कारण जाम की स्थिति भयावह हो जाती है। इससे निकलने के लिए वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। बुधवार को भी नगर क्षेत्र के मुख्य बाजारों और सड़कों पर लोग जाम से जूझते रहे।
नगर क्षेत्र में जाम के झाम से लोगों को मुक्ति दिलाने में पुलिस व प्रशासन की हर योजना फेल साबित हुई है। बीते दिनों लोगों को जाम के झाम से थोड़ा कम जूझना पड़ा था। वहीं अब स्कूल खुलने के बाद एक बार फिर जाम के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं। शहर की सबसे मुख्य रोड कचहरी रोड है, यहां डीएम, एसएसपी से लेकर जिला न्यायालय तक स्थित है। इस रोड पर बुधवार सुबह करीब दस बजे जाम लगा। जिसे खुलवाने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। तब जाकर करीब दोपहर को जाम खुला। जाम का मुख्य कारण रोड पर अतिक्त्रस्मण, अवैध पार्किंग व बेतरतीब खड़े होने वाले ई-रिक्शा हैं। यहीं नहीं इसके अलावा जिला अस्पताल रोड व बुरा बाजार, डिप्टीगंज रोड पर भी दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

लोगों ने कहा- वन वे मत करो रोड
बीते दिनों कुछ लोगों ने अधिकारियों को पत्र देकर कहा था कि अंसारी चौक से अंबर सिनेमा वाली रोड का वन-वे समाप्त किया जाए। सड़क पर दोनों ओर से वाहन चलने चाहिए। जिस पर अधिकारियों ने जाम लगने के कारण रोड को वन-वे करने की बात कही थी। बीते कुछ समय से इस रोड को वन-वे किया गया है, ताकि अंसारी चौक और मुख्य बाजार में जाम न लगे। बावजूद इसके कुछ लोग वन-वे व्यवस्था समाप्त करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कचहरी रोड पर स्कूलों की छुट्टी के दौरान कुछ देर के लिए जाम लगा था, जिसे खुलवा दिया गया था। नगर क्षेत्र में कुछ प्वाइंट है जहां जाम की समस्या है, उसे समाप्त करने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है। जल्द ही शहर को जाम से मुक्ति दिला दी जाएगी। - कुलवीर सिंह राणा, यातायात उपनिरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed