{"_id":"5e31c9088ebc3e8d430485cc","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193128823","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन ने दो युवकों को रौंदा, एक की मौत
ऊंचागांव। थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरवाला के समीप एक बाइक पर सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया।
थाना नरसेना क्षेत्र के गांव महमूदपुर बरवाला के समीप बुधवार शाम करीब साढे़ पांच बजे बाइक पर सवार होकर दो युवक कहीं जा रहे थे। इस दौरान सामने से अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी ऊंचागांव पहुंचाया। जहां एक घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, दूसरे घायल का इलाज किया गया। उक्त युवक ने अपना नाम प्रमोद पुत्र छोटे लाल निवासी अमरगढ़ बताया। सूचना पर पहुंचे अमरगढ़ निवासी चन्द्रभान ने मृतक की शिनाख्त सोमपाल पुत्र मंगला निवासी अमरगढ़, अपने चाचा के रूप में की।