{"_id":"5e31c7a08ebc3e4b1902381b","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd193116943","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज की टक्कर से कार सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज की टक्कर से कार सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज की टक्कर से कार सवार युवक की मौत
डिबाई। हाईवे पर दानपुर के निकट रोडवेज व कार की मंगलवार की देर रात टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दिल्ली फेस-4 निवासी रोहित उर्फ रवि (28) पुत्र राम कुमार अपनी कार से अकेले अलीगढ़ से दिल्ली वापस जा रहा था। दानपुर जनता इंटर कालेज के निकट रात्रि करीब साढ़े दस बजे विपरीत दिशा से आ रही अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार रोहित की मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया। सवारियां अन्य वाहनों से अपने गंतव्य को रवाना हो गईं। दौलतपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने रोडवेज व कार कब्जे में ले ली है। पीड़ित मृतक के पिता रामकुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।