फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

खुशखबरी: यूपी पुलिस ने थ्री नॉट थ्री राइफल को कहा अलविदा, अब हथियारों से होगी लैस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
खुशखबरी: यूपी पुलिस ने थ्री नॉट थ्री राइफल को कहा अलविदा, अब हथियारों से होगी लैस
विज्ञापन

बुलंदशहर। करीब सात दशक तक यूपी पुलिस का प्रमुख हथियार रही थ्री नॉट थ्री राइफल की अब विदाई हो चुकी है। गणतंत्र दिवस की परेड के बाद थाना-कोतवाली से इन राइफल को हटा दिया है। इनके स्थान पर अब पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंसास व एसएलआर राइफल से लैस किया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों शासन ने प्रदेशभर से करीब 75 साल पुरानी थ्री नॉट थ्री राइफलें विदा करने के निर्देश जारी किए थे। उत्तर प्रदेश पुलिस का दशकों पुराना हथियार थ्री नॉट थ्री राइफल गणतंत्र दिवस परेड के साथ अब इतिहास बन चुका है। गत 16 जनवरी 2020 को पुलिस मुख्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक(लॉजिस्टिक्स) विजय कुमार मौर्य द्वारा एक आदेश जारी किया, जिसमें 28 नवंबर 2019 के एक आदेश का हवाला देते हुए यूपी पुलिस महकमे से थ्री नॉट थ्री राइफलों को चलन से बाहर कर इंसास और एसएलआर राइफलों के इस्तेमाल करने के आदेश दिए थे। इसी आदेश में सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से कहा कि गणतंत्र दिवस परेड की सलामी थ्री नॉट थ्री राइफल से दी जाए और इसके बाद इंसास और एसएलआर का प्रयोग किया जाए। रविवार को पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान थ्री नॉट थ्री राइफल से आखिरी बार सलामी दी गई। एसएसपी ने अपने संबोधन में थ्री नॉट थ्री राइफलों को विदाई देते हुए बताया कि वर्ष 1945 से पुलिस विभाग में थ्री नॉट थ्री राइफलों ने अपनी सेवाएं दी हैं। थ्री नॉट थ्री राइफलों का अचूक निशाना एवं मारक क्षमता का आज भी कोई सानी नहीं है। उन्होंने बताया कि सभी थाना-कोतवाली में इंसास और एसएलआर राइफलें दी जा चुकी है। पुलिसकर्मी अब थ्री नॉट थ्री राइफलों का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जनपद से थ्री नॉट थ्री राइफल को हटा दिया गया है। सभी थाना व कोतवाली पर इंसास व एसएलआर भिजवाई जा रही हैं। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed