{"_id":"5e2f26a28ebc3e4b4e198287","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1930389111","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलरों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलरों ने नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा सामूहिक इस्तीफा
विज्ञापन

बुलंदशहर। एसएमआई पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए राशन डीलरों ने नगर मजिस्ट्रेट को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया। राशन कल्याण समिति काफी समय से हॉट निरीक्षक और गेट कीपर को हटाने की मांग कर रही थी। उनका आरोप है कि जब उनके स्थानांतरण का आदेश किया जा चुका है तो उन्हें क्यों नहीं हटाया जा रहा है। सभी ने एसएमआई और गेट कीपर पर कम खाद्यान्न आवंटन और जबरन वसूली का आरोप लगाया है।
सोमवार को राशन विक्रेता कल्याण समिति के बैनर तले सैकड़ों राशन डीलर राजेबाबू पार्क पहुंचे। वहां उन्होंने एक सभा का आयोजन किया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष चंद्रबोस रावत ने बताया कि गुलावठी, ब्लॉक अगौता के राशन डीलर अपना राशन हॉट गोदाम गुलावठी से उठाते हैं। आरोप है कि वरिष्ठ विपणन निरीक्षक (एसएमआई) और उनके गेट कीपर राशन डीलर को कम खाद्यान्न का आवंटन करते हैं। आरोप है कि दोनों राशन डीलरों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उनकी अवैध वसूली की शिकायत डीएम से पहले की गई थी। इसकी जांच डीएसओ और खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा की गई थी। जांच अधिकारियों द्वारा अपनी रिपोर्ट में दोनों का स्थानांतरण करने का आदेश जारी किया था। अधिकारियों के आदेश के बाद भी न तो उनका स्थानांतरण हुआ और न ही कोई अन्य कार्रवाई की गई। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होना गलत है। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पूर्व में डीएम को इस मामले में अवगत कराने के बाद चेतावनी दी थी कि अगर उनका स्थानांतरण नहीं किया जाता है तो समस्त राशन डीलर सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा देंगे। पहले इस्तीफे का कार्यक्रम 26 जनवरी को था, लेकिन गणतंत्र दिवस मनाए जाने के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा। इस अवसर पर मोहनलाल, किशन सिंह सैनी, जितेंद्र कुमार, जीत सिंह, ब्रजभूषण, राकेश, राजेश शर्मा समेत सैकड़ों राशन डीलर मौजूद रहे।
डीएम समेत सभी अधिकारी गंगा यात्रा की तैयारियों में व्यस्त हैं। राशन डीलर आए थे और हस्ताक्षर की हुई फाइल दे गए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - अभय कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट