फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी के बुलंदशहर में टीवी सीरियल देखकर प्रेमी युगल ने शादी के लिए युवती की हत्या कर शव में लगाई आग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पुलिस लाइन सभागार में पूनम हत्याकांड का खुलासा करते एसपी सिटी। - फोटो : BULANDSHAHR
यूपी के बुलंदशहर में टीवी सीरियल देखकर प्रेमी युगल ने शादी के लिए युवती की हत्या कर शव में लगाई आग
विज्ञापन

बुलंदशहर। गौतमबुद्धनगर जनपद के थाना जारचा क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई युवती की हत्या कर शव जलाने की कोशिश का मामला सामने आया है। वारदात को प्रेमी युगल ने अंजाम दिया। युवक ने हत्या के बाद शव को प्रेमिका के घेर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद राजफाश किया। साथ ही युवक की प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
बता दें कि सोमवार को गौतमबुद्धनगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव छायसा निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्र होशियार सिंह ने सिकंदराबाद कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री नोएडा में ही एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत थी। रविवार देर शाम को वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। पीड़ित पिता को जानकारी हुई कि उसकी पुत्री को सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव सांवली निवासी युवक कपिल पुत्र जगवत गुर्जर बहला फुसलाकर अपहरण कर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की और सोमवार देर शाम को पुलिस ने कपिल को जोखाबाद चौकी के पास से दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी प्रेमिका रूबी शर्मा के साथ साजिश रचकर गत रविवार देर शाम को ही पूनम की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। साथ ही उसके शव को रूबी के घेर में कंडो व भूसे के कमरे में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका रूबी शर्मा निवासी गांव सांवली को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया को देखने के बाद ही रूबी और कपिल ने युवती की हत्या की योजना बनाई थी। दोनों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed