{"_id":"5e2c89638ebc3e4b6613d233","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1929303119","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
विज्ञापन

बुलंदशहर। 28 जनवरी को निकलने वाली गंगा यात्रा में सूबे के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शामिल होंगे। पहले वह अनूपशहर पहुंचेगे जहां एक स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद ही बाकी स्थानों पर पहुंचेगे।
प्रस्तावित गंगा यात्रा बिजनौर से चलकर 28 जनवरी को जनपद पहुंचेगी। यात्रा अनूपशहर, राजघाट होते हुए नरौरा पहुंचेगी। इसको लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। जनपद का हर एक बड़ा अधिकारी प्रतिदिन गंगा यात्रा के मार्गों का निरीक्षण कर रहा है। गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी समय-समय पर यात्रा के मार्गों की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारी तो सजग हैं ही, इसके साथ ही पीएसी मेरठ के आईजी अमित चंद्रा, पीएसी मेरठ के डीआइजी समेत कई अधिकारी इसका जायजा ले चुके हैं। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि गंगा यात्रा के तहत पीएसी 41 व 43 बटालियन की 15 फ्लट बोट गंगा में मौजूद रहेंगी। जिसमें 3 वोट रिजर्व होगी। यात्रा दल के लोग राजघाट गंगा तट पर कछुआ व मछलियों को गंगा में छोड़ते हुए पौधा रोपण करेंगे। इसके बाद दल के लोग स्टीमर द्वारा राजघाट से होते हुए नरौरा के बसी घाट पहुंचेगे। वहां पर आरती के साथ एक जनसभा का भी आयोजन होगा। वहीं, जिला प्रशासन ने बताया कि 28 जनवरी को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा भी गंगा यात्रा के दौरान जनपद पहुंच रहे हैं। पहले अनूपशहर में 2.30 बजे से तीन बजे तक स्वागत सभा का आयोजन होगा। इसके बाद 3.45 से 4.15 तक राजघाट में स्वागत सभा होगी। 5 बजे बसी घाट पर जनसभा व गंगा आरती की जाएगी।