फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद, चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर
विज्ञापन

बुलंदशहर। गणतंत्र दिवस को लेकर जनपदभर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। इसी के तहत शहर में शनिवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। कालाआम चौराहे पर चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने बीयर की बोतलें और एक राइफल पकड़ी है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि एसएसपी संतोष कुमार ने आदेश दिया था कि वह पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाएं। इस चेकिंग में होटल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड और चौराहों पर वाहनों की चेकिंग होनी थी। शनिवार की दोपहर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र और एलआइयू इंस्पेक्टर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक कार लेकर आया। उसकी कार को चेकिंग के लिए रुकवाया गया। युवक ने अपना नाम यशपाल सिंह निवासी औरंगाबाद बताया। उसकी कार की तलाशी ली गई तो कार से 12 बोतल शराब की निकली। इसके अलावा उसकी कार की पिछली सीट पर एक राइफल भी रखी हुई थी। राइफल का लाइसेंस मांगा तो उसने लाइसेंस दिखाया। राइफल और लाइसेंस के नंबर में भिन्नता मिली तो युवक को थाने पर ले जाया गया। उससे अभी पूछताछ चल रही है। वहीं, इसके अलावा एसएसपी ने जनपदभर में पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने संवेदनशील व अति संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही खुफिया विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

होटलों की हुई चेकिंग
दोपहर के समय पुलिस अधिकारियों ने शहर के सभी होटलों की चेकिंग की। होटलों के कमरों में ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्र देखे गए। उनकी पहचान सही पाए जाने के बाद ही अधिकारी होटल से लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट..
जनपद की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। खुफिया इकाई को भी अलर्ट कर दिया गया है। होटलों व धर्मशाला में ठहरे लोगों से भी पूछताछ व चेकिंग की जाएगी। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी

---------------------------
फोटो समाचार
जीआरपी अलर्ट, चलाया सघन चेकिंग अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। केंद्र सरकार के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के साथ जीआरपी-आरपीएफ ने अपना तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार सबसे ज्यादा तलाशी अभियान प्रयाजराज और जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन का किया जा रहा है क्योंकि जिले से सबसे ज्यादा यात्री संगम और जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे हैं। रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज जीराम ने बताया कि संगम एक्सप्रेस व जम्मू तवी ट्रेन के साथ अन्य ट्रेनों की भी जांच की जा रही है। जिससे चोरी और जहरखुरानी की घटनाओं के साथ अन्य घटनाओं को रोका जा सके। टीम में जीआरपी प्रभारी अनिल वर्मा, कांस्टेबल रेशम पाल सिंह समेत जीआरपी और आरपीएफ के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed