{"_id":"5e2c889e8ebc3e4b51755c85","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1929181102","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से तीनों आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से तीनों आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

बुलंदशहर। चांदपुर रोड से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में अब आगरा लैब से सीमन रिपोर्ट आ गई है। जिसमें साफ हो गया है कि तीनों आरोपियों ने ही किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। वहीं, लखनऊ लैबोरेट्री से डीएनए रिपोर्ट पूर्व में ही आ चुकी है। जिसमें साफ हो गया था कि घटनास्थल पर मिले आरोपियों के ही बाल थे।
सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व नगर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर द थी। उसका शव दादरी थाना क्षेत्र में एक रजवाहे में मिला था। वारदात के बाद सीसीटीवी फुटेज चेक करने से आरोपियों की कार की शिनाख्त हुई और कुछ दिन बाद ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके घटनास्थल पर ले जाया गया था। वहां से उनके बाल मिले थे। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर नाखून के निशान भी मिले थे। जिनके फोरेंसिक टीम ने सैंपल लिए थे। सैंपल को डीएनए के लिए लखनऊ फोरेंसिक लैब में भेजा था। यह रिपोर्ट तो करीब एक माह पूर्व आने के बाद अदालत में भी दाखिल हो चुकी है। जबकि सीमन रिपोर्ट के लिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने आगरा में रिमाइंडर लैटर भेजा था। एक सप्ताह पूर्व आगरा से सीमन की रिपोर्ट आ चुकी है। रिपोर्ट मे साफ है छात्रा की बॉडी अधिक देर तक पानी में रहने के कारण स्पर्म तो नहीं मिले है, लेकिन प्राइवेट पार्ट में खून के धब्बे मिलने से साफ हो रहा है कि छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। दोनों रिपोर्ट को अदालत में पुलिस की तरफ से पेश कर दिया है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
कोट..
- आगरा लैब से सीमन रिपोर्ट आ चुकी है। जिसे अदालत में दाखिल कर दिया है। रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो रही है। आरोपियों का डीएनए भी मिल चुका है।
विज्ञापन
- राघवेंद्र मिश्र, सीओ सिटी