फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पश्चिमी यूपी में भाकियू ने गंगा यात्रा रोकने की दी चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्याना: स्याना में प्रेसवार्ता करते भाकियू पदाधिकारी. - फोटो : BULANDSHAHR
पश्चिमी यूपी में भाकियू ने गंगा यात्रा रोकने की दी चेतावनी
विज्ञापन

स्याना। किसानों की समस्याओं का समाधान न होने पर 28 जनवरी को स्याना से होकर गुजरने वाली गंगा यात्रा का भाकियू विरोध करेगी। पदाधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रशासन द्वारा समस्या निस्तारण के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसान मुख्यमंत्री की प्रस्तावित गंगा यात्रा का विरोध करके उसे रोकेंगे।

शुक्रवार को गढ़ बस स्टैंड पर भाकियू के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के कै म्प कार्यालय पर भाकियू पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि आवारा पशु किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। किसान सर्द हवाओं में अपने खेतों की 24 घंटे पहरेदारी कर रहा है। लेकिन प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों का दुख दर्द नहीं समझा जा रहा। प्रदेश उपाध्यक्ष कै. यशवीर सिंह ने कहा कि शुगर मिलों द्वारा अभी तक गन्ना का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार की 14 दिनों में गन्ना भुगतान कराने की घोषणा हवा हवाई सिद्ध हो रही है। जिला संरक्षक दयाचंद त्यागी ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने कहा कि किसानों के बिजली के बिलों में सरकार ने बेतहाशा वृद्धि की है। बिल का भुगतान न होने पर किसानों के विरूद्ध आरसी सहित निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है, जो उचित नहीं है। इस मौके पर मुनिराज त्यागी, अमित उर्फ मोनू त्यागी, डा. अब्दुल मन्नान, मोनू यादव, राजवीर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed