फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

मां-बेटी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
मां-बेटी के साथ छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी मां-बेटी के साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की। साथ ही मारपीट की गई। शुक्रवार को पीड़ित मां-बेटी ने एसएसपी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने खुर्जा देहात पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिला ने बताया कि मूल रूप से वह खुर्जा देहात कोतवाली के एक गांव निवासी है, लेकिन वर्तमान में शास्त्रीनगर गाजियाबाद में रहते हैं। गत दो जनवरी 2020 को वह अपने मूल गांव में पूजा पाठ करने गए थे। यहां पर उनके दोनों मकानों पर उनके ताऊ रनवीर और उनके परिवार के सदस्य बिट्टू, अर्जुन और नकुल ने कब्जा किया हुआ है। एक मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था तो दूसरे पर ताला लगा हुआ था। विरोध करने पर चारों आरोपियों ने महिला और उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए। महिला और बेटी के साथ आए दो युवकों को भी बुरी तरह से पीटा गया। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने चारों को पकड़ लिया और जेल भेजने की बात कही। वहीं, कहा कि तीन दिन के बाद वह अपनी एफआईआर लेकर जाए। तीन दिन के बाद एफआईआर लेने थाने पहुंचे तो उन्हें एनसीआर थमा दी गई। वहीं, एक आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। शनिवार को एसएसपी से मिली महिला ने अपने साथ हुई मारपीट की वीडियो भी दिखाई, जिसमें आरोपी युवक उनके कपड़े फाड़ते हुए दिख रहे हैं और अश्लील हरकत करते हुए दिख रहे हैं। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी का विवाद है। उसी कारण मारपीट हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed