फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

डीएम दफ्तर के बाहर आत्मदाह की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह करने वाले युवक को पकडकर ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
डीएम दफ्तर के बाहर आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा पुलिस की कार्यप्रणाली से तंग आकर एक युवक ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने जांच के लिए स्वाट टीम को निर्देश दिया है।
खुर्जा के मोहल्ला तरीनान निवासी आमीर पुत्र खलील ने बताया कि उसने आठ माह पूर्व एक कार अपने ही मोहल्ले के युवक को बेची थी। कार के 60 हजार रुपये उधार रह गए थे। जिसके बाद उसने कई बार युवक से रुपये मांगे, लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। कुछ दिन बाद उसकी दूसरी कार को बदमाशों ने लूट लिया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने का कई बार चक्कर लगाया। तब जाकर रिपोर्ट दर्ज हुई। इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच उसे पता चला कि उसकी लूटी कार मोहल्ले का ही एक युवक चला रहा है। उसने पुलिस को युवक का नाम व पता बताया, लेकिन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित आमीर का कहना है कि वह आठ माह से पुलिस थाने का लगातार चक्कर लगा रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसने बताया कि दो कारें उसके पास थीं, जिसके जरिये परिवार का खर्च चलता था। अब वह सड़क पर है। ऐसे में विवश होकर आत्मदाह का कदम उठाया। एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि युवक की शिकायत की जांच के लिए एसपी देहात को निर्देश दिया गया है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर आत्मदाह की कोशिश करने वाले युवक की शिकायत पर जांच कराई जा रही है। स्वाट टीम पीड़ित को साथ लेकर खुर्जा गई है, जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed