{"_id":"5e2b2f4c8ebc3e7d6b5c5664","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192907391","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज रहित विवाह को आगे आएं युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज रहित विवाह को आगे आएं युवा
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
दहेज रहित विवाह को आगे आएं युवा
बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस और राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नगर के ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षाविदों और गणमान्य लोगों को जिलाधिकारी ने सम्मानित किया।
बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का नामांतरण किया गया। वर्ष 2017 में सरकार ने निर्णय लिया कि उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस का भी शुभ अवसर है, जिस पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का जो नाटक का मंचन किया गया है उसका स्पष्ट संदेश है कि नारी सशक्तीकरण के बारे में निरंतर प्रयास करना होगा। बाल विवाह जैसी कुप्रथा और दहेज रहित विवाह के लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। वहीं, उन्होंने जनपद में गत 6 माह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले अधिकारी और कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्य रुप से तहसील सिकंदराबाद के लेखपाल नेमसिंह को सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा से मुक्त कराने, डॉ. आशीष मुद्गल अधीक्षक सीएचसी जहांगीराबाद को स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर कार्य करने, आशा कार्यकर्ता रेखा देवी, सुनील कुमार दीक्षित सहायक अध्यापक, ग्राम प्रधान पति ओमवीर सिंह, सेवानिवृत्त प्रवक्ता प्रमोद कुमार प्रणव, नमामि गंगे के लिए कार्य करने वाले डॉ. हरिओम शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी अमित कुमार व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा शर्मा को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वप्रेरणा से कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। एक आशा के द्वारा 15 पुरुषों की नसबंदी कराने को उन्होंने सराहनीय बताया। इस अवसर पर सीडीओ सुधीर कुमार रूंगटा, एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग योगेश कुमार, डीडीओ एसपी मिश्र, डायट प्राचार्य श्री एमएस राणा, जिला विद्यालय निरीक्षक आरके तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र पाल, शिव कुमार अग्रवाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सीपी अग्रवाल और जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।