फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अत्याचार की शिकायत करें , घर से दबोचे जाएंगे अपराधी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
गुलावठी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में महिला ? - फोटो : BULANDSHAHR
अत्याचार की शिकायत करें , घर से दबोचे जाएंगे अपराधी
विज्ञापन

गुलावठी। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम नवदीप सामाजिक विकास संस्था और आर्य कन्या इंटर कॉलेज के सहयोग से आयोजित किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सदानंद गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष नवदीप संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमा वर्मा और कॉलेज के प्रबंधक सुनील गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया।
उपजिलाधिकारी सदानंद गुप्ता ने कहा कि महिलाएं और बेटियां आत्मनिर्भर बनें। वह अपनी सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के नंबर हमेशा अपने पास रखें। किसी भी अत्याचार को सहन न करें, किसी भी प्रकार की कोई घटना होने पर उसकी शिकायत पुलिस से करें। आरोपियों को घर से पकड़कर लाया जाएगा। उन्होंने छात्रों को भी चेताया कि यदि एक बार पॉक्सो एक्ट किसी पर लग गया तो उनका जीवन बर्बाद हो जाएगा, इसलिए वह किसी भी हरकत से बचें। एसडीएम ने बालिकाओं के अधिकार एवं केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक भी छात्रा स्कूल जाने से नहीं छूटनी चाहिए। जिन्होंने बीच में पढ़ाई छोड़ दी है, उन्हें स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। उन्होंने वहां मौजूद छात्राओं व अतिथियों को महिला सशक्तीकरण की शपथ दिलाई। इस दौरान डीएन इंटर कॉलेज के छात्र भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही हेमा वर्मा ने कहा कि बेटियों में अत्याचार का विरोध करने की शक्ति पैदा हो रही है, यह अच्छी बात है। भ्रूण हत्याएं रोकना जरूरी है। कॉलेज के प्रबंधक सुनील गोयल ने बेटियों को अपराजिता बताया। डीएन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा कि महिलाएं अत्याचार का डटकर मुकाबला करें। कार्यक्रम में पहुंचे एंटी रोमियो टीम के एसएसआई लोकेंद्रपाल सिंह एवं महिला कांस्टेबल शशि ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि वे किसी भी मुश्किल घड़ी में शोर मचाएं और 112 व 1090 पर तुरंत फोन कर अपनी समस्या बताएं। उन्होंने सलाह दी कि छात्राएं समूह में जाने का प्रयास करें और मुश्किल घड़ी में अपने बैग के सामान को ही आत्मरक्षा का हथियार बनाएं। कार्यक्रम का संचालन कर रहे नवदीप संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सचिन वर्मा ने महिला सशक्तीकरण पर कविताएं सुनाईं। इस मौके पर सभासद मोहित जैन, संजीव गोयल डिग्गू, शिक्षक सतेंद्र राणा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग करने की जरूरत है। छात्राएं अपनी परेशानियों को माता-पिता और शिक्षक के साथ शेयर करें। किसी भी तरह के अपराध को कतई बर्दाश्त न करें। - दीप्ति सिंह, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं छात्राएं
- मुसीबत के समय घबराए नहीं। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा करें। आत्मरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें। पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन कर मदद ली जा सकती है। - छात्रा शिमरा
- छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद पर सबसे ज्यादा भरोसा करना होगा। अपने साथ किसी अभद्र व्यवहार की घटना को छिपाए नहीं। माता-पिता, टीचर्स व पुलिस को भी शेयर करें, तभी दोषियों को दंड मिल सकेगा। -सुमबुल
- छात्राएं घर से समूह में स्कूल आएं-जाएं। मुश्किल घड़ी में हिम्मत से काम लें। शोर मचाएं और आरोपियों की शिकायत पुलिस से करें। अपराजिता अभियान से महिलाओं में जागरूकता आई है। - अंजलि
- महिलाएं पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्हें यह बात समझनी चाहिए। अत्याचारी का हिम्मत से मुकाबला करना चाहिए। मुश्किल के समय आत्मरक्षा में हर संभव उपायों का प्रयोग करना होगा। - शिरीन

- महिलाओं के विषय में पुरुषों को अपनी सोच में बदलाव लाना होगा, तभी अपराध रुकेंगे। महिलाओं को अपने मन से डर निकालना होगा और आत्मविश्वास व आत्मबल पैदा करना होगा। - सना
- कार्यक्रम के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला। मुश्किल घड़ी में अपना बचाव कैसे करें, इसकी जानकारी मिली है। अन्य लोगों को भी जागरूक करूंगी। - अर्शी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed