{"_id":"5e2b31638ebc3e4b1e549a0d","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192858222","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को कुचला, मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में बाइक सवार तीन छात्रों को अनियंत्रित रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका मौसेरा भाई व एक साथी गंभीर घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है।
चोला चौकी क्षेत्र के गांव खबरा खानपुर निवासी राकेश सोलंकी वर्तमान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर में रहते हैं। उनका 16 वर्षीय पुत्र अनूपशहर रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। शुक्रवार को अमन स्कूल में एक प्रोजेक्ट दाखिल करने गया था। जहां से वह वापस अपने मौसेेरे भाई कृष्ण पुत्र कालीचरन निवासी हंस विहार नगर कोतवाली व साथी लाला पुत्र रविंद्र निवासी हंस विहार के साथ बाइक से बुलंदशहर लौट रहा था। बताया कि तीनों बाइक सवार किशोर जब रमपुरा गांव के निकट पहुंचे तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्ण और लाला गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। आरोपी रोडवेज चालक फरार है, उसकी भी तलाश की जा रही है।