फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ऑनलाइन इनोवा बेचकर हड़प लिए साढ़े सात लाख, आप रहें सावधान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
ऑनलाइन इनोवा बेचकर हड़प लिए साढ़े सात लाख, आप रहें सावधान
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से शातिरों ने ऑनलाइन फर्जी तरीके से इनोवा कार को बेचकर लाखों रुपये की नगदी हड़प ली। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी। देहात कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव रामवास पंचगाई बहादुरशाह निवासी मुनीश प्रताप सिंह पुत्र आर्येंद्र सिंह ने तहरीर देकर देहात कोतवाली पुलिस को बताया कि उसे बीते दिनों एक कार खरीदनी थी। इसके लिए उसने ओएलएक्स का सहारा लिया। इस दौरान उसने साइट पर एक इनोवा कार को खरीदने का मन बनाया। साथ ही साइट के माध्यम से उसकी मुलाकात अनु डाबर पत्नी यशविंद्र पाल निवासी टैगोर पार्क दिल्ली व उसके पति और एक अन्य युवक से हुई थी। आरोपियों ने कार के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और मुनीश से साढ़े सात लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर मुनीश ने उन्हें साढ़े सात लाख रुपये नहर स्थित एक ढाबे पर हुई मुलाकात के दौरान दे दिए थे। आरोपियों ने जल्द ही कार भेजने की बात कही थी। लेकिन, कई दिन बीतने के बावजूद न कार मिली और न ही आरोपियों से उसकी फिर से मुलाकात हो सकी है। आरोपी फोन पर अब पीड़ित को मामले में शिकायत करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed