{"_id":"5e29dffb8ebc3e4af95d8f54","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192844482","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के बुलंदशहर में नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के बुलंदशहर में नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
नगर क्षेत्र के आदिल नगर नकली कॉस्मेटिक्स की फैक्टरी में औषधि विभाग द्वारा पकड़ी गई नकली सामग्री?
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
यूपी के बुलंदशहर में नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर में खुलेआम बिना लाइसेंस के नकली कॉस्मेटिक्स आइटम बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। जिसका खुलासा बृहस्पतिवार को जिला औषधि निरीक्षक की छापेमारी में हुआ है। टीम ने छापेमारी कर करीब दो लाख से अधिक का सामान सीज करने के साथ चार सैंपल जांच को भेजे हैं।
नगर में नामचीन कंपनियों के साथ छोटी दुकान से लेकर बड़ी दुकानों पर कॉस्मेटिक्स आइटम की बिक्री की जा रही थी। जो नगर के मोहल्ला आदिल नगर, मस्जिद वाली गली स्थित एक मकान में बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को नगर समेत मेरठ की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई। औषधि विभाग के सहायक आयुक्त के निर्देश पर टीम द्वारा आदिल नगर में सलीम पुत्र अनीस अहमद के मकान पर छापा मारा गया। छापे में नकली और बिना लाइसेंस के कॉस्मेटिक्स आइटम बनाते हुए संचालक और अन्य लोग पकड़े गए। टीम द्वारा मौके पर मौजूद लोगों से कॉस्मेटिक्स निर्माण के संबंध में कागजात मांगे गए, लेकिन लाइसेंस से संबंधित कोई भी कागजात नहीं दिखाए सके। टीम को निरीक्षण में काफी संख्या में निर्मित और अर्द्धनिर्मित सामान के अलावा कच्चा माल भी बरामद हुआ है। मौके से दो कॉस्मेटिक्स आइटम ओर दो कच्चे माल के नमूने टीम द्वारा लिए गए हैं। साथ ही बरामद सामान को सीज कर दिया गया, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान डीआई बुलंदशहर दीपालाल, डीआई बागपत वैभव बब्बर समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। जिला औषधि निरीक्षक दीपालाल ने बताया कि सहायक आयुक्त के निर्देश पर मोहल्ला आदिलनगर में नकली कॉस्मेटिक्स बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। जांच के लिए चार सैंपल लिए गए हैं। साथ ही करीब दो लाख का सामान सीज किया गया है। लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।