{"_id":"5e29df4b8ebc3e7081424a19","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192844234","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर के दिल्ली रोड पर सात एकड़ में विकसित होगी नई कॉलोनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर के दिल्ली रोड पर सात एकड़ में विकसित होगी नई कॉलोनी
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
बुलंदशहर के दिल्ली रोड पर सात एकड़ में विकसित होगी नई कॉलोनी
बुलंदशहर। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बुलंदशहर विकास प्राधिकरण दिल्ली रोड पर नई कॉलोनी बनाने जा रहा है। बीडीए के अधिकारी कॉलोनी विकसित करने की योजना पर काम कर रहे हैं। विभाग ने दिल्ली रोड पर जमीन चिन्हित करने के लिए अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं। जमीन मिलते ही कॉलोनी का निर्माण शुरू हो जाएगा।
प्राधिकरण दिल्ली रोड पर एनसीआर की सबसे अच्छी कालोनी विकसित करने की योजना बना रहा है। कालोनी को विकसित करने के लिए दिल्ली रोड पर जमीन की तलाश भी शुरू कर दी गई है। अफसरों के अनुसार जमीन मिलते ही प्राधिकरण किसानों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर देगा। अफसरों के अनुसार यह कालोनी प्राधिकरण द्वारा विकसित होने वाली चौथी कॉलोनी होगी। इससे पहले यमुनापुरम, गंगानगर, टीपीनगर पहले ही विकसित की जा चुकी है। अब चौथी कालोनी के रूप में दिल्ली रोड पर एक नई कालोनी बनाने की योजना तैयार की जा रही है। बताया कि यह दिल्ली रोड पर बनने वाली कालोनी के लिए प्राधिकरण सात एकड़ जमीन खरीदेगा। इस कालोनी को वह गेट बंद कालोनी बनाएगा। बताया कि जमीन की खरीदारी किसानों की सहमति के आधार पर ही की जाएगी।
---------
प्राधिकरण दिल्ली रोड पर सात एकड़ जमीन में नई कालोनी विकसित करने की योजना बना रहा है। इस कालोनी को इस तरीके से विकसित किया जाएगा कि इसमें बाहरी लोग भी आकर रह सकें। जमीन की तलाश का आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
मोहम्मद शफक्कत कमाल, उपाध्यक्ष बीडीए