फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

तीन प्रधान पदों के लिए 14 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
तीन प्रधान पदों के लिए 14 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
विज्ञापन

बुलंदशहर/बीबीनगर। विकास खंड बुलंदशहर में एक और विकास खंड बीबीनगर में दो गांवों में ग्राम प्रधान के रिक्त पदों पर 14 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। वहीं, बीबीनगर में ग्राम पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों के सापेक्ष मात्र एक नामांकन पत्र की बिक्री हो पाई। एक रिक्त ग्राम पंचायत सदस्य के पद को लेकर खासी चर्चा रही। नामांकन पत्र खरीदने व दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। 28 जनवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव की तारीख 3 फरवरी है।
प्रधानी के उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपनी ओर से पूरी तैयारी किए हुए हैं। जोरशोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान प्रत्याशी विकास के नए-नए दावे भी कर रहे हैं। 23 जनवरी को इसके लिए नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। 24 जनवरी नामांकन पत्र खरीदने और दाखिल करने की अंतिम तिथि है। जबकि 28 जनवरी को नामांकन वापस लिया जा सकता है, 3 फरवरी को चुनाव होने हैं। बुलंदशहर तहसील के गांव कौराली में भी प्रधानी के उपचुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र बिके हैं। नामांकन पत्र लेने वालों में कासम पुत्र नूर मोहम्मद, नईम पुत्र सिकंदर, भोलू पुत्र शाहबुद्दीन रहे। यह तीनों कौराली गांव के ही हैं। इनके प्रस्तावक सत्यवीर, परवेज और नवाबुद्दीन रहे।
विज्ञापन

एडीओ अजय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बीबीनगर ब्लाक में मतदान कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह को चुनाव अधिकारी मनोनीत किया है। उपचुनाव को लेकर गुरुवार को ग्राम अहमदानगर में6 तथा बैनीपुर में 5 ग्राम प्रधान पद के नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। बताया कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के रिक्त दो पदों में मात्र एक पद के लिए ही नामांकन पत्र की बिक्री गई । ग्राम तिबड़ा में ग्राम पंचायत सदस्य पद के एक रिक्त पद पर शासन द्वारा अनुसूचित जाति की महिला को आरक्षित किया था लेकिन उक्त वार्ड में आरक्षित सीट पर कोई महिला न होने पर नामांकन पत्र की बिक्री नही हो सकी। ग्राम वलीपुर में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त एक पद पर एक नामांकन पत्र की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed