{"_id":"5e1b60458ebc3e87d171e75e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192107730","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के कुख्यात गैंग के सदस्य रहा संदीप की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कुख्यात गैंग के सदस्य रहा संदीप की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
बुलंदशहर। मृतक संदीप सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : BULANDSHAHR
यूपी के कुख्यात गैंग के सदस्य रहा संदीप की गोली मारकर हत्या
बीबीनगर। जतन सिरोही गिरोह में अहम भूमिका निभाने वाले संदीप सिंह की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के वक्त संदीप गांव में ही अपने एक परिचित के घर बैठ कर आरोपी के साथ शराब पी रहा था। हत्यारोपी मृतक का साथी ही बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी संदीप सिंह (40) शनिवार रात गांव में ही अपने एक परिचित के घर बैठकर बातचीत कर रहा था। बताया गया कि इस दौरान उसका एक अन्य साथी जिसे उसका करीबी व रिश्तेदार भी बताया जा रहा है आदेश उर्फ ईदा भी वहां पहुंच गया। इस दौरान दोनों ने देर तक साथ में बैठकर शराब भी पी थी। देखते ही देखते दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी आदेश उर्फ ईदा ने संदीप पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से संदीप जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग निकला। तभी परिजन उसे घायलावस्था में बीबीनगर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन संदीप को हापुड़ के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव व बीबीनगर थाना प्रभारी निरिक्षक जितेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक संदीप के साले अंकुर तेवतिया ने गांव के ही आदेश उर्फ ईदा पुत्र नरेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। संदीप की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
संदीप और आदेश शनिवार देर रात गांव में ही एक व्यक्ति के घर बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान आदेश ने किसी बात पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। आदेश की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को दबोच लिया जाएगा। - अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी