फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Commencement of training for the second phase of the census

Bulandshahar News: जनगणना के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण की शुरुआत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्याना। चिंगरावठी स्थित श्रीमती दिलवारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में मंगलवार को जनगणना के द्वितीय चरण का प्रशिक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन

इसमें 300 प्रगणक और सुपरवाइजर को जनगणना संबंधी कार्यों की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण छह नवंबर तक तीन बैचों में नौ दिन चलेगा।
प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को जनगणना की निर्धारित प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन और सूचनाओं के सही अभिलेखीकरण के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।
साथ ही कार्य को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने और निर्धारित निर्देशों का पालन करने की जानकारी दी जाएगी ताकि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

एसडीएम लालजी विश्वकर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें प्रत्येक प्रगणक और सुपरवाइजर की भूमिका अहम है।
विज्ञापन

सभी कर्मचारी प्रशिक्षण को गंभीरता से लें और जनगणना से संबंधित निर्देशों को अच्छी तरह समझें।
उन्होंने सही आंकड़े जुटाने, सूचनाओं की शुद्धता बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने पर जोर दिया।
एसडीएम ने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed