{"_id":"5e161f328ebc3e8805379bb2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1918386112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजी अलीम प्रकरण: ड्राइवर के घर सीबीसीआईडी टीम को मिली पिस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजी अलीम प्रकरण: ड्राइवर के घर सीबीसीआईडी टीम को मिली पिस्टल
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
हाजी अलीम प्रकरण: ड्राइवर के घर सीबीसीआईडी टीम को मिली पिस्टल
बुलंदशहर। सदर सीट से पूर्व विधायक व बसपा के कद्दावर नेता हाजी अलीम की मौत के मामले में जांच करने आई सीबीसीआईडी टीम को ड्राइवर के घर से पिस्टल बरामद हुई है। जिसे आरोपी ड्राइवर ने अवैध रुप से रखा हुआ था, उसके पास न तो लाइसेंस था और न ही उक्त पिस्टल के बारे में वह सही जानकारी ही दे सका। टीम ने आरोपी को दबोच कर नगर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बता दें कि नौ अक्टूबर 2018 की रात को बसपा के पूर्व विधायक हाजी अलीम की गोली लगने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके बंद बेडरूम में उनका शव पड़ा मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस हाजी अलीम की मौत को आत्महत्या मानकर चल रही थी, लेकिन बाद में पूर्व विधायक के भाई हाजी यूनुस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि बाद में नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या बताकर एफआर लगा दी थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इस प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी मेरठ को चली गई थी। वर्तमान में इस केस की विवेचना सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर सुनील त्यागी कर रहे हैं। बुधवार को सुनील त्यागी अपनी टीम के साथ बुलंदशहर जांच करने व बयान दर्ज करने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व विधायक के चालक साजिद पुत्र सन्नवर निवासी सरायधारी थाना नगर कोतवाली के घर दबिश दी। इस दौरान चालक के घर से टीम ने एक पिस्टल चेकिंग के दौरान बरामद की। जिसके बाद टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसे नगर कोतवाली लेकर पहुंची। जहां आरोपी को हवालात में डाल दिया गया। साथ ही उसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके अलावा सीबीसीआईडी की टीम ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। वहीं, आरोपी को बृहस्पतिवार सुबह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
सीबीसीआईडी की टीम पूर्व विधायक की मौत की जांच के लिए आई थी। टीम को कुछ बयान आदि दर्ज करने थे। इस दौरान टीम ने पूर्व विधायक के ड्राइवर के घर दबिश दी थी, जहां से अवैध पिस्टल बरामद हुई है। टीम प्रभारी सुनील त्यागी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
- अरुणा राय, नगर कोतवाल