फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ऑनलाइन धोखाधड़ी, बाबू की कार बेचने की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ऑनलाइन धोखाधड़ी, बाबू की कार बेचने की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोशल साइट ओएलएक्स पर धोखाधड़ी की कोशिश का एक मामला प्रकाश में आया है। इंटर कालेज के एक सहायक लिपिक की कार को अंजान व्यक्ति ओएलएक्स पर बेचने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

किसान आदर्श इंटर कालेज रौंडा में सहायक लिपिक के पद पर तैनात मनोज कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बीते दिनों उन्होंने अपनी वैगनआर कार को ओएलएक्स पर बेचने के लिए डाला था। उस दौरान पीड़िता के फोन पर एक व्यक्ति ने कॉल करके कार को खरीदने की बात की थी। जिस पर पीड़ित से आरोपी ने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट समेत अन्य कागजात अपने व्हाटसएप पर मांगे थे। पीड़ित ने आरोपी को उक्त कागजात उपलब्ध करा दिए थे। जिसके बाद आरोपी से पीड़ित का कोई संपर्क नहीं हुआ था। लेकिन, अब पीड़ित को जानकारी मिली है कि उक्त कागजातों और कार के फोटो के आधार पर उक्त अज्ञात आरोपी पीड़ित की कार को ओएलएक्स पर बेचने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित ने जब उक्त आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो वह कभी लखनऊ तो कभी नोएडा का एड्रेस दे रहा है। पीड़ित ने आशंका जताई है कि आरोपी व्यक्ति ओएलएक्स के माध्यम से पीड़ित की कार को बेचने का लालच देकर किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी कर सकता है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed