फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी बवाल : एसआईटी करेगी बवाल की जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
यूपी बवाल : एसआईटी करेगी बवाल की जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ऊपरकोट में गत 20 दिसंबर को हुए बवाल मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। शासन के आदेश पर बुधवार को एसआईटी का गठन कर दिया गया है। एसआईटी प्रभारी सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्र को बनाया गया है। एसआईटी का सुपरविजन एसपी क्राइम शिवराम यादव करेंगे।

20 दिसंबर 2019 को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में ऊपरकोट पर हुए प्रदर्शन ने बवाल का रूप ले लिया था। जिसमें पुलिस की जीप फूंक दी गई थी। डेढ़ घंटे तक पुलिस और उपद्रवियों के बीच में पथराव हुआ था। इस मामले में जीप फूंकने, काला आम चौराहे से भीड़ ऊपरकोट ले जाने और पथराव व गोलीबारी के अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। शुरुआत में इन तीनों मुकदमों की जांच क्राइम ब्रांच को दी गई थी। तीन इंस्पेक्टर जांच के लिए नियुक्त किए गए थे। बुधवार को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अब उन्हीं तीनों इंस्पेक्टरों की एसआईटी गठित कर दी गई है। एसआईटी का प्रभारी सीओ सिटी को बनाया गया है। तीनों मुकदमों की जांच एसआईटी प्रभारी की देखरेख में होगी। तीनों मुकदमों में जो भी नाम सामने आएंगे, उनकी सूची एसपी क्राइम के पास जाएगी। इसके बाद यहीं से गिरफ्तारी के लिए उपद्रवियों के नाम पर मुहर लगेगी। एसपी क्राइम शिवराम यादव ने बताया कि ऊपरकोट बवाल प्रकरण में एसआईटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद ही अब अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed