{"_id":"5e14c3ca8ebc3e882254ccdf","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd191774047","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी सुरक्षा का सीओ ने लिया जायजा, छह संदिग्धों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी सुरक्षा का सीओ ने लिया जायजा, छह संदिग्धों को दबोचा
विज्ञापन
कचहरी परिसर में लोगों की चेकिंग करते सीओ सिटी और एलआईयूकर्मी।
- फोटो : BULANDSHAHR
कचहरी सुरक्षा का सीओ ने लिया जायजा, छह संदिग्धों को दबोचा
बुलंदशहर। कचहरी सुरक्षा को जांचने के लिए मंगलवार को सीओ सिटी ने कचहरी परिसर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया। जो पूछताछ के दौरान कचहरी आने के कारण नहीं बता सके। इस दौरान उन्होंने पेशी पर आए बंदी-कैदियों की भी तलाशी ली।
सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा मंगलवार दोपहर को दल-बल के साथ कचहरी परिसर का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड भी उनके साथ था। सर्वप्रथम उन्होंने कचहरी के मुख्य द्वार पर ड्यूटी व्यवस्था को परखा। इसके बाद गेट नंबर दो, तीन, चार पर भी ड्यूटी की जांच पड़ताल कर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त दिशा निर्देश दिए। इसके बाद वह कचहरी परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे लोगों की तलाशी शुरू की। इस दौरान सीओ सिटी व उनकी टीम ने कुल छह लोगों को पकड़ा। जो कि कचहरी आने का न तो कारण बता सके और न ही अपना आईडी पुलिस के समक्ष दिखा सके। हालांकि, इन सभी आरोपियों को बाद में पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया। इसके बाद सीओ ने कचहरी कारागार का औचक निरीक्षण किया। यहां कुछ व्यवस्थाएं दुरुस्त न मिलने पर सीओ ने तैनात अफसर को जमकर फटकार भी लगाई। इस दौरान उन्होने कारागार का निरीक्षण किया। जिसमें लोगों की जेब में व्यसन पदार्थ बरामद होने पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद सीओ ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि कचहरी में कोई भी व्यक्ति अपना चेहरा ढककर अंदर न आए। साथ ही सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान चुस्त-दुरूस्त रहें।