{"_id":"5e137ccb8ebc3e87be2cf9c8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1917086120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और तेजाब पिलाने से झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और तेजाब पिलाने से झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
मारपीट और तेजाब पिलाने से झुलसी विवाहिता ने तोड़ा दम
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों विवाहिता के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने व तेजाब पिलाने का मामला सामने आया था। विवाहिता का दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अलीगढ़ के थाना पाली के गांव रायपुर खास निवासी सुनील कुमार पुत्र चरन सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन पूजा की शादी वर्ष 2017 में अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशरूपुर निवासी युवक नवनीत पुत्र सतेंद्र से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था, लेकिन आरोपी ससुरालिए शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नगदी की मांग कर रहे थे। कई बार समझाने के बावजूद आरोपी अपनी मांगों पर डटे हुए थे। साथ ही आरोपी ससुरालिए पूजा का लगातार उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि गत एक जनवरी को ससुरालियों ने पूजा के साथ जमकर मारपीट की और हत्या के इरादे से उसे तेजाब भी पिला दिया था। जानकारी मिलते ही वादी बहन की ससुराल पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। रविवार को दिल्ली के एक अस्पताल में विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी घनेंद्र यादव ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास, ससुर नंदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।