फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

11 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे बाढ़रोधी संयंत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
11 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे बाढ़रोधी संयंत्र
विज्ञापन

डिबाई। जनपद में गंगा के उफान पर होने पर होने वाले कटान से अब स्थानीय लोगों को राहत मिलने की संभावना है। सिंचाई विभाग तहसील के राजघाट में 11 करोड़ 27 लाख की लागत की बाढ़ बांध परियोजना (परकूपाइन स्टड) की सौगात देने वाला है। योगी सरकार ने राजघाट में बाढ़ परियोजना के प्रस्ताव को मंजूरी दे है। यह परकूपाइन स्टड करीब 800 मीटर की लंबाई पर बनाए जाएंगे।

राजघाट में बाढ़ की तबाही मचाने के बाद डीएम ने गंगा घाट का निरीक्षण किया था। करीब दो साल पूर्व यहां पर परकूपाइन स्टड बनाने की योजना बनी थी। लेकिन किसी कारण से योजना को अंजाम नहीं दिया गया। डीएम ने ग्राम प्रधान लता कश्यप से जानकारी लेकर लंबित योजना की प्रक्रिया को पुन: शुरू कराकर शासन को भेजा था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ से होने वाले कटान को लेकर परकूपाइन स्टड डालने की योजना है। इसका 11 करोड 27 लाख का बजट बनाकर शासन को भेज दिया गया था। जहां आलाधिकारियों की बैठक में इसे पास कर दिया है। फरवरी माह में इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। जल शक्ति मंत्री की 52वीं बैठक में इस परियोजना कों मंजूरी दी गई है। कर्णवास क्षेत्र के गांव नयाबास सीमा से 1.25 किमी. राजघाट तक इस योजना में कार्य होगा। इसमें नौं परकूपाइन स्टड, जीआई स्टोन विचिंग का कार्य होगा। गंगा पहरी समाजसेवी एड. ओमवीर सिंह ने योजना मंजूरी पर खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

--------
शासन ने प्रस्ताव पास कर दिया है। फरवरी माह तक काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे काफी हद तक स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
- द्रोण कुमार, एक्सईएन ड्रेनेज खंड प्रथम मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed