{"_id":"5e12289e8ebc3e88182292bb","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd191642223","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड
बुलंदशहर में रविवार को आसमान में बादल छाए रहे।
- फोटो : BULANDSHAHR
Link Copied
आसमान में बादलों ने डाला डेरा, बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड,
विज्ञापन
बुलंदशहर। शनिवार शाम को जिले में बूंदाबांदी होने से फिर ठंड बढ़ गई है। रविवार को धूप खिली तो लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल आने से ठंड का असर बढ़ गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी सप्ताह में मौसम बदलने के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
जनवरी माह के शुभारंभ होने से लगातार मौसम साफ रह रहा था। लगातार धूप निकलने से लोगों को बढ़ती सर्दी से राहत मिली थी। वहीं, शनिवार शाम को अचानक मौसम के करवट बदलने और बूंदाबांदी होने से सर्दी का असर पुन: बढ़ गया। रविवार सुबह के समय जहां बादल और कोहरे का असर देखा गया। रविवार को जिले का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तो अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 20 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि सोमवार को बर्फीली हवा चलने की संभावना है, जिससे शीतलहर और गलन बढ़ेगी। मंगलवार व बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। साथ ही हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।