फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

प्याज के बाद अब आलू हो सकता है महंगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
प्याज के बाद अब आलू हो सकता है महंगा
विज्ञापन

बुगरासी। बारिश से आलू की खुदाई प्रभावित हो गई है। पहले से ही आलू काफी महंगा था। नया आलू बाजार में आने के बाद मूल्य कम होने की उम्मीद थी, लेकिन अब आलू के मूल्य प्याज जैसे मंहगे हो सकते हैं।
एक माह पूर्व आलू 15 रुपए प्रति किलो बिक रहा था। वैवाहिक कार्यक्रम के चलते अचानक आलू की मांग बढ़ी और आलू का रेट 25 से 30 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। कस्बा क्षेत्र में आलू की खुदाई तीन दिन पूर्व ही शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार की रात्रि तथा शुक्रवार को पूरे दिन हुई तेज बारिश के चलते अधिकांश खेतों में पानी भर गया है, इससे आलू की खुदाई पूरी तरीके से प्रभावित हो गई है। खेत सूखने तक आलू की खुदाई संभव नहीं है। आलू की खुदाई शुरू होने से जो रेट कम होने की उम्मीद जागी थी वह पूरी तरीके से खत्म हो गई है। हालांकि अभी आलू 25 से 30 रुपए प्रति किलो बिक रहा है लेकिन यदि आलू की खुदाई और देरी से होती है तो आलू के मूल्य और बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

विजेंद्र सिंह, रोहताश सिंह लोधी, कर्मवीर सिंह चौहान आदि किसानों ने बताया कि खेतों में पानी भरा होने के कारण आलू के गलने की भी उम्मीद है। ऐसे में आलू बेकार होता है तो आलू के मूल्य बढ़ सकते हैं। खेत सूखने के बाद ही आलू की खुदाई हो पाएगी। लगभग एक सप्ताह आलू की खुदाई मेें देरी हो गई है। नया आलू बाजार में आने के बाद ही आलू के मूल्य कम होने कि उम्मीद है। सब्जी विक्रेता असलम ने बताया कि फिलहाल बाहर मंडी से आलू लाया जा रहा है। जैसे ही कस्बा क्षेत्र से आलू की खुदाई शुरू होती है तभी आलू के मूल्य कम हो सकते हैं। अगर आलू की खुदाई में देरी होती है तो रेट बाहर की मंडी के अनुसार ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed