फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सर्दी, जुकाम और अन्य बीमारियों के मरीजों की लगी लाइन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सर्दी, जुकाम और अन्य बीमारियों के मरीजों की लगी लाइन
विज्ञापन

बुलंदशहर। बारिश के बाद सर्दी बढ़ने से लोगों की सेहत पर असर पड़ना शुरू हो गया है। दिन-रात तापमान में गिरावट होने से लोगों को सर्दी, जुकाम तो छोटे बच्चों को निमोनिया व कोल्ड डायरिया समेत अन्य बीमारियों ने अपनी जकड़ में ले लिया। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1200 से अधिक बच्चों और बुजुर्गों का चेकअप किया गया। चिकित्सकों ने सभी को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़ों का प्रयोग करने की सलाह दी है।
बृहस्पतिवार रात्रि और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद तेज हवा चलने और तापमान में गिरावट के साथ ही बीमारियाें ने भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सर्दी बढ़ने पर हर आयु वर्ग के लोग जुकाम, खांसी के साथ बुखार की चपेट में आ रहे हैं। कुछ लोग सिर के दर्द और मांस पेशियों में दर्द से भी पीड़ित आ रहे है। जानकारी के अनुसार तापमान में गिरावट होने के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके जैन ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में अधिकतर बच्चे निमोनिया व कोल्ड डायरिया के आए। सर्दी बढ़ने से 200 से अधिक बच्चों को परिजन ओपीडी में चैकअप कराने के लिए लाए। वहीं, फिजीशियन डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि सर्दी बढ़ने से कुछ बीमारियों के मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। सभी का उपचार कर बचाव के उपाय बताए गए।
विज्ञापन

मौसम जब बदलता है तो स्वास्थ्य पर भी इसका असर पड़ता है, जो ज्यादा दिन तक नहीं रहता। साथ ही सर्दी बढ़ने से बुजुर्गों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे सभी को बचाव के उपाय अपनाने होगे। बताया कि शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1215 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमपी सिंह, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed