फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

एंटी रोमियो स्क्वायड ने दबोचे तीन मनचले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
एंटी रोमियो स्क्वायड ने दबोचे तीन मनचले
विज्ञापन

बुलंदशहर। बुधवार के बाद अब बृहस्पतिवार को भी नगर कोतवाली पुलिस ने एंटी रोमियो अभियान चलाकर छात्राओं को जागरूक किया और इस दौरान तीन शोहदे भी पुलिस ने दबोचे।

एसएसपी के निर्देश पर बुधवार को नगर कोतवाल अरुणा राय ने एंटी रोमियो स्क्वायड का खुद नेतृत्व किया था। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बाहर अभियान चला कर करीब 12 युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया था। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी नगर कोतवाल अरुणा राय ने नगर के विभिन्न स्कूलों के बाहर एंटी रोमियो दल के साथ अभियान चलाया। इस दौरान नगर कोतवाल ने डीएवी कालेज के बाहर से तीन शोहदों को दबोचा। इनका शाम को चालान कर दिया गया। इसके बाद नगर कोतवाल ने नगर के विभिन्न स्कूलों में जाकर नन्हे मुन्ने बच्चों को गुड व बैड टच की भी जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को विशेष रूप से डायल 112 व 1090 के संबंध में भी जानकारी दी। साथ ही कहा कि पुलिस हमेशा उनके साथ है। किसी भी मुसीबत में फोन कर पुलिस को जानकारी दें। उनकी पहचान को गोपनीय रखा जाएगा। इसके बाद नगर कोतवाल ने कालाआम चौराहे पर करीब एक घंटे तक अभियान चलाकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed