फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को रौंदा, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार को रौंदा, मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। गंगा पुल पर बृहस्पतिवार दोपहर मोपेड सवार व्यक्ति को तेजी व लापरवाही से आ रहे अज्ञात वाहन ने बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कागजों के आधार पर शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक की जेब से मिले कुछ कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त राजकुमार पुत्र स्व.अनेकपाल सिंह निवासी गांव राजपुर थाना बहजोेई जिला संभल के रूप में हुई। बताया गया कि वह बृहस्पतिवार को मोपेड से अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जयरामपुर में अपनी बेटी की ससुराल जा रहा था। अनूपशहर गंगा पुल पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने अधेड़ को घसीटते हुए बुरी तरह कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के दामाद के भाई विकास निवासी गांव जयरामपुर ने सड़क हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कार और दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर में डिबाई बुलंदशहर हाईवे पर दो बाइक एवं कार में बृहस्पतिवार दोपहर भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों में विजय पुत्र हीरालाल व राजकुमार पुत्र राजेन्द्र निवासी गांव खुदादिया थाना अहमदगढ़, मुनेश पुत्र महाराज सिंह निवासी गांव नाहरी, हेमलता पत्नी अशोक निवासी गांव गंगावास थाना अहमदगढ़, भुपेंद्र पुत्र श्रीनिवास निवासी अहार तहसील अनूपशहर हैं। इनमें विजय की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, एक अन्य बाइक सवार महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसे अस्पताल भेजा गया। आरोपी कार चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed