फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

उधारी की रकम मांगने पर महिला से छेड़छाड़ के बाद की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
उधारी की रकम मांगने पर महिला से छेड़छाड़ के बाद की मारपीट
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिबाई थाना क्षेत्र निवासी एक महिला व उसके पति द्वारा एक अन्य व्यक्ति को उधार दी हुई रकम वापस मांगना महंगा पड़ गया। आरोपी व्यक्ति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस के कार्रवाई न करने पर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

डिबाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि गांव निवासी आरोपी व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी के लिए पीड़िता व उसके पति से 01 लाख पांच हजार रुपये कुछ समय पूर्व उधार लिए थे। आरोपी ने जल्द ही रुपये वापस करने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आरोपी ने समय से रुपये वापस नहीं किए। जबकि, एक-दो दिन करके फिर से काफी समय गुजार दिया। बीते दिनों आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ पीड़िता के घर में लाठी डंडे लेकर घुस आया। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर पीड़िता पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें पीड़िता घायल हो गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, अब पीड़िता ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है, जिस पर एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed