{"_id":"5dd039f18ebc3e54c548f568","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd18841327","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुर ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने किया उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने की छेड़छाड़, ससुरालीजनों ने किया उत्पीड़न
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी निवासी एक विवाहिता के साथ ससुर द्वारा छेड़छाड़ करने व अन्य ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की खातिर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले में नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुट गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व नगर निवासी युवक विकास के साथ हुई थी। शादी में दहेज के रूप में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। पीड़िता के मायके पक्ष के द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी ससुरालीजन अपनी मांगो पर डटे हुए थे। पीड़िता का आरोप है कि उसका ससुर पर उस पर बुरी नीयत रखता था। बीते दिनों जब पीड़िता अपने ससुराल में मौजूद थी तब आरोपी ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता के विरोध करन व अन्य ससुरालीजनों से मामले की शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया था। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास व ससुर के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।