फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बिना बादल आसमान से गिरा 20 किलो का बर्फ का टुकड़ा... जाने क्या हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
शिकारपुर क्षेत्र के गांव चीखल में आसमान से गिरा बर्फ का गोला टूटा हुआ। - फोटो : BULANDSHAHR
बिना बादल आसमान से गिरा 20 किलो का बर्फ का टुकड़ा... जाने क्या हुआ
विज्ञापन

शिकारपुर। गांव चीखल में शनिवार देर शाम एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। आसमान से करीब 20 किलो वजनी एक बर्फ का टुक ड़ा मकान की छत तोड़कर कमरे में जा गिरा। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना की चर्चा जोरों पर है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव चीखल निवासी शिवकुमार सिंह पुत्र शिव ध्यान सिंह का रजवाहा रोड पर घर है। जहां वह चक्की भी चलाते हैं। शिवकुमार के अनुसार शनिवार देर शाम वह घर के बाहरी हिस्से में मौजूद थे। इसी दौरान आसमान की ओर से करीब डेढ़-दो फीट चौड़ा और करीब 20 किलो वजन का एक बर्फ का टुकड़ा उनके अंदर वाले कमरे की छत से आकर टकराया। बताया गया कि आसमान से गिरे बर्फ के टुकड़े की रफ्तार काफी तेज थी। छत से टकराते ही काफी तेज आवाज हुई और कमरे की छत पर करीब डेढ़ फीट चौड़ा गड्डा हो गया और वह टुकड़ा नीचे जमीन पर आ गिरा। बर्फ का टुकड़ा गिरने और छत टूटने की घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह सूचना थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। लेकिन, तब वह टुकड़ा काफी हद तक गल चुका था। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर जाकर जांच की गई। मौके पर करीब 20 किलो वजनी टुकड़ा गिरा बताया जा रहा है। हादसे में छत टूटी है। कोई हताहत नहीं हुआ है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

--------
इस समय कोई मौसम नहीं है कि बर्फ आदि गिरे। पूरे क्षेत्र में इस प्रकार की कोई घटना अभी तक नहीं हुई है। टीम भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। - डॉ. शिव सिंह, प्रभारी/ मौसम विशेषज्ञ, कृृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed