{"_id":"5dc6fece8ebc3e5b72073d63","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1880002178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी लगाने के नाम पर हड़पे 3.77 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी लगाने के नाम पर हड़पे 3.77 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के इंस्टेट आफिसर ने मुरादाबाद निवासी एक टेलीकॉम कंपनी के मालिक पर सीसीटीवी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाली पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
दिल्ली पब्लिक स्कूल के इंस्टेट आफिसर वरुण कुमार त्यागी ने नगर कोतवाली में बीते दिनों तहरीर देकर बताया कि स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगने थे। इसके लिए उन्होंने मुरादाबाद के बुद्ध विहार आवास विकास कालोनी निवासी जेएस टेलीकॉम के मालिक सुनील कुमार से संपर्क किया था। सुनील कुमार ने सीसीटीवी कैमरा लगाने के एवज में करीब 3.77 लाख रुपये खर्च की बात कही थी। पीड़ित ने आरोपी को उक्त रुपये उपलब्ध भी करा दिए थे। लेकिन, इसके बावजूद आरोपी ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवाए। पीड़ित ने समय सीमा समाप्त होने पर जब आरोपी को कहा तो उसने पीड़ित को धमकी दी। साथ ही रुपये वापस करने से भी इंकार कर दिया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूर्ण रुप से स्पष्ट हो सकेगी।