फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यातायात माह की धज्जियां उड़ा रहे अफसर व ‘खाकी’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
यातायात माह में कचहरी रोड पर बिना हेलमेट पहनकर बाइक पर जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
यातायात माह की धज्जियां उड़ा रहे अफसर व ‘खाकी’
विज्ञापन

बुलंदशहर। प्रत्येक वर्ष का नवंबर माह यातायात माह के रूप में मनाया जाता है लेकिन, इस माह में भी खुद अफसरशाह, पुलिसकर्मी व उनके चालक नियमों का उल्लंघन करने से नहीं चूकते हैं। माह भर अभियान के दौरान चालान किए जाते हैं, रॉयल्टी जमा की जाती है, साथ ही जनपदवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाते हैं। बावजूद इसके खुद खाकी और प्रशासनिक अधिकारियों के चालक नियमों को ताक पर रख देते हैं। वहीं, सोमवार और को अमर उजाला के कैमरे में कलक्ट्रेट परिसर और कालाआम चौराहे पर वाहन चालक नियमों की धज्ज्यिां उड़ाते नजर आए।
शासन के आदेशानुसार जनपद में भी नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जाता है। इस बार गत नवंबर को जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यातायात माह का शुभारंभ कालाआम चौराहे पर फीता काट कर किया था। इसमें अधिकारियों ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया था। एक तरफ अधिकारी हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का आह्वान कर रहे थे तो दूसरी ओर खुद पुलिसकर्मी कालाआम चौराहे पर नियमों की धज्जियां उड़ाते कैमरे में कैद हो गए थे। यही नहीं, उसके बाद जनपदभर में ट्रैफिक पुलिस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। लेकिन, इसके बावजूद लोग नियमों को ताक पर रखे हुए हैं। मंगलवार को नगर के कालाआम चौराहे पर विभिन्न पुलिसकर्मी और आमजन बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों को चलाते हुए कैमरे में कैद हुए। तो वहीं, इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी वहां से नदारद भी नजर आए।
विज्ञापन

यातायात माह मनाया जा रहा है, लोगों से लगातार हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील भी की जा रही है। पहले लोगों को समझाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं मानते हैं तो उनका चालान किया जाता है। कई पुलिसकर्मियों के भी नियमों को ताक पर रख वाहन चलाने पर चालान किए गए हैं। - कुलवीर सिंह राणा, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed