फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

स्याना प्रकरण: सुमित के परिवार को बंधक बनाने वाले नौ पुलिसकर्मी तलब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
स्याना प्रकरण: सुमित के परिवार को बंधक बनाने वाले नौ पुलिसकर्मी तलब
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्याना हिंसा के दौरान गोली लगने से चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की भी मौत हो गई थी। वहीं, अब सुमित के परिवार को बंधक बनाने के मामले में एक निरीक्षक समेत 9 पुलिसकर्मियों को सीजेएम न्यायालय ने तलब किया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा के चलते मृतक सुमित के परिवार को बंधक बनाया गया था।

बता दें कि गत छह फरवरी को बुलंदशहर में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्तमान गृहमंत्री अमित शाह बुलंदशहर पहुंचे थे। स्याना हिंसा में मारे गए सुमित के परिवार को जनसभा में आने से रोकने के लिए पुलिस पर पूरे परिवार को बंधक बनाने का आरोप लगा था। इस मामले में सुमित के पिता अमरजीत ने सीजेएम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें तत्कालीन कोतवाल किरनपाल सिंह, निरीक्षक विजय राठी, दो अज्ञात दरोगा, सिपाही राम आसरे, सुंदर, वीरेंद्र, शुभम सैनी समेत 9 पुलिसकर्मियों पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके अलावा पुलिसकर्मियों पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा था। सीजेएम कोर्ट में सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ परिवाद दर्ज कर लिया गया। अब इस मामले में सीजेएम ने निरीक्षक किरनपाल सिंह एवं विजय राठी समेत सभी 9 पुलिसकर्मियों को आगामी 25 नवंबर को कोर्ट में जरिए समन तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed