{"_id":"5dc1bba88ebc3e5b66093af3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1877396124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की 150 नई किस्में ट्रायल के लिए पहुंची, बंपर पैदावार की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की 150 नई किस्में ट्रायल के लिए पहुंची, बंपर पैदावार की उम्मीद
विज्ञापन

बुलंदशहर। गेहूं उत्पादक किसानों के लिए एक अच्छी खबर है। उन्हें बंपर पैदावार देने वाली गेहूं की 150 नई किस्में जनपद में ट्रायल के लिए पहुंच गई हैं। इन सभी अगेती और पछेती किस्मों का नगर के कृषि विज्ञान केेंद्र में ट्रायल होगा। ट्रायल पूरा होने में एक से 10 साल तक का समय लग सकता है।
केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा मेें पहल कर रही है। वहीं, दूसरी ओर कृषि वैज्ञानिक किसानों को बंपर पैदावार के साथ कम पानी वाली गेहूं की किस्मों सहित अन्य फसलों के नए-नए बीज तैयार करने में जुटे हुए हैं। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा देशभर में संचालित गेहूं अनुसंधान केंद्रों के वैज्ञानिकों ने गेहूं की 150 नई किस्मों के बीज तैयार करने में सफलता पाई है। वैज्ञानिकों द्वारा इनका सफल परीक्षण होने के बाद अब इन्हें देश के लगभग सभी जिलों में ट्रायल के लिए भेजा गया है। ये बीज नगर के कृषि विज्ञान केंद्र में भी भेजे गए हैं। वैज्ञानिकों ने बताया कि अभी इन किस्मों को नाम नहीं दिया गया है। ट्रायल पूरा होने के बाद इन किस्मों को रिलीज कर नाम दिया जाएगा।
10 नई किस्मों का अगले साल मिल सकता है बीज
ट्रायल के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में पहुंचे 150 नए गेहूं के बीज में से 10 किस्मों का ट्रायल एक साल में पूरा हो जाएगा। साथ ही जल्द ही यह किस्म रिलीज हो जाएगी और किसानों को अगले वर्ष बीज मिल सकता है। इनमें से 36 गेहूं की किस्मों का ट्रायल 10 वर्ष तक चलेगा। इनमें से गेहूं की दस किस्में ऐसी हैं, जिनमें मात्र एक पानी में फसल तैयार हो जाएगी। शेष सभी किस्मों का ट्रायल भी लगभग हर साल पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विगत वर्ष 10 गेहूं की नई किस्मों का ट्रायल रहा सफल
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि विगत वर्ष 10 गेहूं की नई किस्मों का ट्रायल शुरू हुआ था। इन सभी किस्मों का ट्रायल सफल रहा। इनका ट्रायल जारी है और जल्द ही रिलीज कर किसानों को उनका बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।
कोट
भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा देशभर में संचालित गेहूं अनुसंधान केंद्रों के वैज्ञानिकों ने 150 नई गेहूं की किस्मों के बीज तैयार किए हैं। यह बीज कृषि विज्ञान केंद्र पर ट्रायल के लिए पहुंच गए हैं। इसी वर्ष से इनका ट्रायल शुरू हो जाएगा। - डॉ. शिव सिंह, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, बुलंदशहर।
किसान गेहूं की बंपर पैदावार वाली पांच किस्मों का लें बीज
बुलंदशहर। कृषि विज्ञान केंद्र से किसान गेहूं की बंपर पैदावार वाली गेहूं की पांच किस्मों का बीज ले सकते हैं। गेहूं का फाउंडेशन बीज किसानों को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा। केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को बीज उपलब्ध करवाने की तैयारी कर ली है। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. शिव सिंह ने बताया कि केंद्र पर जनपद के किसानों को डीबीडब्ल्यू-88, डीबीडब्ल्यू-71, डीबीडब्ल्यू-90, डीबीडब्ल्यू-17 और एचपी-2967 गेहूं की बंपर पैदावार वाले गेहूं के नए बीज उपलब्ध करवाने का आदेश जारी हो गया है। इनमें से डीबीडब्ल्यू-88 गेहूं का नया बीज है, जबकि शेष बीज पहले से ही किसानों को उपलबध करवाए जा रहे हैं। डीबीडब्ल्यू-88, डीबीडब्ल्यू-71 और डीबीडब्ल्यू-90 गेहूं के बीज किसानों को नवंबर माह में ही बोना होगा। जबकि डीबीडब्ल्यू-17 और एचपी-2967 गेहूं भी समय पर बोने होंगे। इन सभी बीजों की खासियत यह है कि यह किसानों को बंपर पैदावार देंगे। इससे किसानों को अधिक आमदनी भी होगी। इन सभी बीजों का दाम 3800 रुपये प्रति क्विंटल रखा गया है। किसान इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।